9.8 C
New York
Saturday, March 25, 2023

Buy now

spot_img

जौनपुर : अवैध रूप से कब्जा करके बनाये गए मैरिज हाल पर प्रशासन का चला बुलडोजर

जौनपुर शहर से सटे फूलपुर में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके बनाये गए मैरिज हाल पर मंगलवार को प्रशासन का बुलडोजर चल गया। एसडीएम सदर और राजस्व कर्मियों की मौजूदगी में पीले पंजे ने आलीशान मैरेज हाल की बाउंड्रीवाल को ध्वस्त कर दिया। जिला प्रशासन का बुलडोजर गरजने से भू माफियाओं और अवैध कब्जेदारों में दहशत का माहौल कायम हो गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक सदर तहसील के फूलपुर गांव की भूखंड संख्या 45 तालाब का भीटा है। उक्त भूमि पर भू माफियाओं द्वारा अवैध ढंग से कागजों में हेराफेरी करके करोड़ों रुपए की भूमि को बेच दिया गया था। शिकायत होने पर जिला प्रशासन द्वारा जमीन को पुनः ग्राम सभा के नाम से करवाया गया। उप जिलाधिकारी सदर के न्यायालय से अवैध कब्जे को हटाने का आदेश भी जारी हुआ।

मंगलवार को  एसडीएम ज्योति सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ बुलडोजर ले जाकर के अवैध बने मैरिज हॉल की बाउंड्री वॉल को ध्वस्त करवाया दिया। चेतावनी दी गई है कि उक्त भूमि से समस्त लोग अपना अवैध कब्जा को हटा ले अन्यथा जिला प्रशासन अपने स्तर से अवैध कब्जा को हटायेगा। जिसकी भरपाई भी कब्जाधारियों से की जाएगी। 

jaunpur khabar live

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,748FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles