9.8 C
New York
Saturday, March 25, 2023

Buy now

spot_img

जौनपुर : रास्ते के विवाद में चले लाठी-डंडे, महिलाओं समेत 13 घायल

रास्ते के विवाद में चले लाठी-डंडे, महिलाओं समेत 13 घायल

जौनपुर जनपद के चंदवक थाना क्षेत्र के चंदवक सोनकर बस्ती में रविवार को रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच समझौते के दौरान शुरू हुई कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। जमकर लाठी-डंडे चलने से तीन महिलाओं समेत 13 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी के बाद पुलिस छानबीन कर रही है।

बता दे कि उक्त गांव के सोनकर बस्ती के निवासी राम जनम सोनकर व मिठाई सोनकर के बीच काफी समय से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। समाधान के लिए रविवार शाम पंचायत बुलाई गई थी। दोनों पक्षों में बातचीत के दौरान मामूली सी बात पर कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े।

मारपीट में एक पक्ष से राम जनम सोनकर, संतोष, रामवृक्ष, सीता, रमौता, नीतू, रामकृत जबकि दूसरे पक्ष से करिया सोनकर, मिठाई, राजू, नाटे, काजू, अर्जुन सोनकर घायल हो गए। घायलावस्था में ही दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। यह विवाद दो दिन पूर्व थाने पहुंचा था, लेकिन समाधान नहीं हो सका था। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

jaunpur khabar live

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,748FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles