-0.9 C
New York
Thursday, March 30, 2023

Buy now

spot_img

जौनपुर : महानगरों की तर्ज पर विधायक निधि से बनेगा गोल चौराहा

महानगरों की तर्ज पर विधायक निधि से बनेगा गोल चौराहा

जौनपुर जनपद के खुटहन बाजार का नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौराहा बहुत जल्द महानगरों की तर्ज पर नए कलेवर में दिखाई देने लगेगा। गोल चौराहे के मध्य नेताजी की प्रतिमा के साथ साथ सौ फीट का ऊंचा तिरंगा फहरता दिखेगा। इसके लिए विधायक रमेश सिंह ने डमी फोटो जारी कर उसी के अनुरूप चौराहा का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है।

बता दे उक्त चौराहे पर बीस फीट की गोलाकार चहारदीवारी दशकों पूर्व बनाई गई थी। कई बार वाहनों के धक्के से दीवार ढ़ह चुका है। एक माह पूर्व अनियंत्रित ट्रक चहारदीवारी ढ़हाते हुए यहा स्थापित नेताजी की प्रतिमा से टकरा गया, जिससे प्रतिमा टूट गई थी।

इसके बाद विधायक ने चौराहे को महानगर की तर्ज पर बनाए जाने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने अपनी निधि से इसे मूर्त रूप देने का कार्य रविवार को शुरू करा दिया। उन्होंने बताया कि एक माह के भीतर यह बनकर तैयार हो जाएगा। वृत्ताकार चहारदीवारी के चारों तरफ हरे-भरे पौधे व मध्य में नेताजी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

jaunpur khabar live

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,754FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles