जौनपुर जनपद के खेतासराय थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह द्वारा मुअ0सं0 145/2022 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम में शातिर गोतस्कर मोहम्मद नदीम पुत्र एजाज अहमद निवासी रानीमऊ थाना खेतासराय द्वारा क्रय की गयी मोटरसाइकिल UP62 BU 5121 (अनुमानित कीमत 50000 रूपये) को माननीय न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट जौनपुर के आदेश संख्या 788/रीडर जौनपुर के क्रम में उक्त मोटरसाइकिल को जब्त किया गया।