9.8 C
New York
Saturday, March 25, 2023

Buy now

spot_img

जौनपुर : मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर डीएम एसपी ने किया स्थली निरीक्षण

जौनपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रस्तावित दौरा की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन अलर्ट हो गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी, सीडीओ सीलम साईं तेजा एवं अन्य पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में पहुंचे।हेलीपैड का निरीक्षण किया। इसके बाद इंदिरा गांधी स्टेडियम के मैदान में निरीक्षण किया और हेलीपैड स्थल बनाने को लेकर चर्चा किया गया।

उसके बाद निर्माणाधीन उमानाथ सिंह स्वयंशासी महाविद्यालय मेडिकल कॉलेज में पहुंचे। निर्माण कार्यों के साथ पठन-पाठन व्यवस्थाओ का जायजा लिया। वहां प्रधानाचार्य शिवकुमार कुमार को खामियों में सुधार लाने का निर्देश दिया। कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर निर्माण एजेंसियों के जिम्मेदार गायब मिले। जिस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई।

सीएम के औचक दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। इसके अलावा डीएम ने टूटी सड़कों को भी दुरुस्त कराने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा मुख्यालय पर प्रशासनिक अधिकारियो के साथ मीटिंग करेंगे। और विकास कार्यों का प्रगति रिपोर्ट लेंगे। हालांकि मेडिकल कॉलेज में सभी बिंदुओं पर साफ सफाई तैयारी करने का निर्देश दिया।

jaunpur khabar live

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,748FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles