जौनपुर : दहेज हत्यारोपित के तीन आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जौनपुर जनपद के जफराबाद थाना क्षेत्र के शाह के पन्जा गांव से शनिवार को पुलिस ने दहेज हत्या के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी नगर जितेन्द्र कुमार दुबे के निर्देश पर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी थी। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर खुशबू पत्नी शब्बीर,सगीरन पत्नी स्व. रज्जाक व अब्दुल पुत्र गनी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों महिलाओं को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।
अब्दुल को नाथुपुर से गिरफ्तार किया गया। मालूम हो कि आजमगढ़ के फूलपुर क्षेत्र स्थित खानपुर निवासी गुलशन की पुत्री रुकसाना की शादी जावेद से हुई थी। 7 अप्रैल को रुकसाना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर खाने की पुष्टि हुई थी। मृतका की मां शबाना बानो ने सास सगीरन,जेठानी खुशबू, पति जावेद जेठानी सलमा तथा अब्दुल के खिलाफ दहेज के लिए जहर देकर मारने का आरोप लगाया था।