-0.9 C
New York
Thursday, March 30, 2023

Buy now

spot_img

जौनपुर : हादसे के दूसरे दिन लालाबाजार में पसरा रहा सन्नाटा, बंदी रहीं दुकानें

जौनपुर जनपद के सिकरारा क्षेत्र मे सड़क हादसे में शुक्रवार को मां बेटी की मौत के बाद परिवार सहित हर कोई सदमे में हैं। घटना के दूसरे दिन शोक में मसीदा लाला बाजार में दुकानें बंद रहीं। इस घटना से हर कोई स्तब्ध और शोकाकुल है। उधर भोलानाथ के चाचा का आरोप है कि बोलेरो चालक ज्यादा भाड़ा कमाने के चक्कर में दो जिंदगियां लील गया। मना करने के बाद भी वह तेज रफ्तार वाहन चला रहा था।

चार दिन पहले भोला अपने बेटे दीपक की शादी कर बहू की विदाई कराकर लाए थे। घर में सब कुछ हंसी खुशी चल रहा था, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत के अलावा चालक सहित आठ लोग घायल हो गए हैं। बाजार में शनिवार को सुबह पूरी तरह मातमी माहौल था। जिसघर में शुक्रवार को सुबह हंसी ठिठोली और खुशियां हिलोरे मार रहीं थीं, वहीं शनिवार को गम का साया फैल गया। घर के दरवाजे पर ताला लगा था। खबर सुनकर हाल चाल लेने को आने वाले अगल-बगल के लोगों से संपर्क कर वापस जा रहे थे।

भोलानाथ के चाचा हरिशंकर गुप्ता ने बताया कि बोलेरो चालक तीन भाड़ा कमाने के चक्कर में दो जिंदगियां खत्म कर दी। वह बड़ी जल्दी में था और मना करने के बावजूद तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। उन्होंने बताया कि यहां पर घर का कोई सदस्य नहीं है। परिवार के मुखिया भोलानाथ हादसे में घायल परिवार के सात लोगों को इलाज में जुटे हुए हैं। कुछ संबंधियों का सहयोग लेकर पत्नी व बेटी के शवों के पोस्ट मार्टम के बाद अंतिम संस्कार में गए हैं। गम में बाजार की सारी दुकानें बंद रहीं।

jaunpur khabar live

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,754FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles