जौनपुर: कार्यशाला में खड़ी हो रोडवेज की 15 बसें, बढ़ी परेशानी
जौनपुर जनपद के उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के जौनपुर डिपो के बेड़े की 15 बसें खराब हो गई हैं। उनकी मरम्मत नहीं हो पा रही है। इसके अलावा चालकों की कमी है। इसके चलते कई मार्गों पर बसों के फेरे कम हो गए हैं और यात्रियों को परेशानी हो रही है। डिपो से प्रशासन को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक यह
जौनपुर डिपो के पास 83 बसे हैं, जिनमें से रोजाना 40 से 45 बसों का ही संचालन हो पा रहा है। डिपो की 15 बसें खराब हैं और कार्यशाला में मरम्मत के लिए पड़ी हैं। पुर्जे समय पर उपलब्ध नहीं होने के कारण मरम्मत में देर हो रही है। निगम के 55 चालक हैं। इसके अलावा 75 संविदा चालक हैं। डिपो की सभी बसों के नियमित संचालन के लिए 40 और चालकों की जरूरत है। चालकों की कमी के चलते आए दिन बसें खड़ी हो जा रही हैं।