8.2 C
New York
Sunday, March 26, 2023

Buy now

spot_img

जौनपुर : भूमि विवाद में युवक को पेट्रोल से जिंदा जलाने का प्रयास, जांच मे जुटी पुलिस

जौनपुर जनपद के सुरेरी के पृथ्वीपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर रविवार की सुबह युवक को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। पीड़ित पक्ष ने ग्राम प्रधान पर ललकारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। एक पक्ष की अमरावती देवी ने दोपहर थाने में प्रार्थनापत्र दिया। उनका कहना है कि वह अपनी जमीन में शौचालय का निर्माण करा रही थीं।

पड़ोसी एतराज करते हुए विवाद करने लगे। इसी दौरान मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान महेंद्र प्रताप सिंह उर्फ कल्लू के ललकारने पर पड़ोसियों तूफानी, फुल्लन, अशोक, सुनील, सोमारू, अभिषेक, मीरा, जड़ावती, पूजा, गुड्डी व राधिका मेरे पुत्र राजन को अपशब्द कहते हुए जिंदा जलाने के लिए पेट्रोल लेकर घेर लिए। राजन ने किसी तरह से भागकर जान बचाई।

ग्राम प्रधान महेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि उनका विवाद से कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। थानाध्यक्ष सुरेरी श्रीप्रकाश राय ने कहा कि मामला भूमि विवाद का है। छानबीन की जा रही है। तथ्यों के आधार पर समुचित कार्रवाई की जाएगी।

jaunpur khabar live

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,747FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles