जौनपुर उपचुनाव : प्रधान और बीडीसी सदस्यो के रिक्त पदो के लिए मतदान जारी
जौनपुर जनपद के छह ब्लॉकों में रिक्त चल रहे पांच ग्राम प्रधान और तीन बीडीसी सदस्य के लिए आज उपचुनाव हो रहा है। सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है।
बता दे कि बक्शा ब्लॉक के ग्राम प्रधान के रिक्त पद के लिए जूनियर हाईस्कूल पूराहेमू को मतदान केंद्र बनाया गया है। चुनाव अधिकारी गणेश गौड़ ने बताया कि लीलावती, लालबहादुर यादव, रमेश चंद्र, विवेक एवं गोरख के बीच प्रधान पद का चुनाव होना है।
इसी तरह मुंगराबादशाहपुर के कबीरपुर में प्रधान पद के लिए प्राथमिक विद्यालय करीबपुर में मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां प्रधान पद पर आरती ,विद्या गौतम,पूजा सरोज, प्रमिला ,कुसुम देवी, आरती देवी, गौरी देवी और शीला देवी के बीच मुकाबला है।
रामनगर ब्लॉक के भटवार ग्राम पंचायत में प्रधान पद के रिक्त पद के लिए पूर्व माध्यमिक विद्यालय भटवार को मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां मिठाई लाल यादव और राजू के बीच सीधा मुकाबला है। थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने मतदान स्थल का निरीक्षण किया और भटवार बर्राह गांव में फ्लैग मार्च करके शांति पूर्ण मतदान के लिए माहौल बनाया।
मछलीशहर के चौकी खुर्द में ग्राम प्रधान के लिए प्राथमिक विद्यालय चौकीखुर्द पर मतदान जारी है। यहां रंजना पांडेय और ममता पांडेय के बीच टक्कर है।
वहीं, महराजगंज ब्लॉक के वार्ड नं 20 बगौझर बीडीसी सदस्य के उपचुनाव मैदान में अंजू सिंह और बगौझर गांव की शर्मिला देवी के बीच सीधा मुकाबला है। अंजू सिंह, सवंसा गांव निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष महराजगंज यादवेन्द्र प्रताप सिह उर्फ लवकुश की माता हैं।
इसी तरह क्षेत्र पंचायत के केवटली वार्ड नं 57 से तीन प्रत्याशी हंसराजी देवी, मंगेश यादव और विजय बहादुर यादव चुनाव मैदान में है। वही, असुआपार वार्ड नंबर 14 से शशांक सिह व माता सेवक के बीच टक्कर है। जबकि बगौझर वार्ड 20 से अंजू सिंह व शर्मिला देवी में कांटे का मुकाबला है।