5.3 C
New York
Thursday, March 30, 2023

Buy now

spot_img

जौनपुर : अपहरण के 34 वें दिन मिली खोपड़ी व अस्थियां, दो गिरफ्तार

जौनपुर : अपहरण के 34 वें दिन मिली खोपड़ी व अस्थियां, दो गिरफ्तार

जौनपुर जनपद के बरसठी थाना क्षेत्र के गोपालापुर के रविंद्रनाथ पाठक अपहरण का खुलासा पुलिस ने शुक्रवार की शाम को कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर रविंद्रनाथ पाठक की खोपड़ी व शरीर के हिस्से मध्य प्रदेश रीवा से बरामद किए गए।

थानाध्यक्ष बरसठी अनिल कुमार मौर्या व स्वाट प्रभारी आदेश कुमार त्यागी, प्रभारी सर्विलांस टीम रामजनम यादव ने बृहस्पतिवार की रात दो लोगों को उनके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी बरसठी थाना क्षेत्र के गोपालापुर निवासी अनिल कुमार मौर्या उर्फ पर्वत, मीरगंज थाना के भोगीपुर निवासी सुरेंद्र कुमार यादव से पूछताछ की गई तो पता चला कि रविंद्र पाठक से उन्होंने डेढ़ लाख रुपये ब्याज पर लिए थे।

ब्याज के लिए वे बार-बार तगादा करते थे। इससे तंग आकर वह घुमाने के बहाने लेकर गए। उनको कार से मध्य प्रदेश के रीवा ले गए। लोहे से उनके सिर पर प्रहार कर उनकी हत्या कर दी। मनगवा की खाईं में उनका शव फेंक दिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने रविंद्रनाथ पाठक की खोपड़ी, शरीर के हिस्से व कपड़े बरामद किए। अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

jaunpur khabar live

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,754FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles